आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट और एपीएस के प्रबंधक मोहम्मद नोमान के पिता, मास्टर मोहम्मद इमरान का 7 जून को पीजीआई, लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम विदाई रविवार को दोपहर 2 बजे उनके पैतृक गांव सोनवारा में नमाजे जनाजा के साथ हुई, और उन्हें पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस अवसर पर डॉ. ग्यास असद खान, डॉ. वाहिद अली, डॉ. एहतेशाम अहमद, अब्दुल शहीद, अनवरूल हक, मोहम्मद शाहिद, फैयाज एडवोकेट, प्रो. अलाउद्दीन खां, प्रो. मोहिउद्दीन आजाद इसलाही, डॉ. अबू राफे, और डॉ. मोहम्मद आरिफ, डॉ. शफीउज्जमां आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार