आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रदेश शासन द्वारा दिवंगत अधिवक्तागण के आश्रितों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन, लखनऊ में आर्थिक सहायता प्रदान की गईं। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा अधिवक्ता अरुण कुमार पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय, शेर बहादुर की पत्नी सरोज देवी, रजनीश सिंह की पत्नी गीता सिंह, कमल की पत्नी मनोरमा, ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी की पत्नी रमावती देवी, राजेंद्र प्रसाद की पत्नी चिंता सिंह, रामाश्रय सिंह की पत्नी इंदु, स्नेहा प्रताप की पत्नी रेखा सिंह, संजीव कुमार की पत्नी आरती, राम सिंह चौहान की पत्नी मीना चौहान को आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख का स्वीकृति पत्र दिया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल