आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मौजूद रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान 25 सितम्बर से 2अक्टूबर तक मण्डल स्तर पर चलेगा। जिसके लिए मण्डल प्रवासियों को मण्डल में प्रवास के लिए भेजा जाएगा। सभी मण्डल प्रवासी दो मण्डलों के कार्य सम्पन्न कराएंगे । मण्डल प्रवासी मण्डल पदाधिकारियों की बैठक करें। शक्ति केन्द्र संयोजक और प्रभारियों की बैठक करेंगे और बूथ अध्यक्षों के संग बैठक करेंगे। बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मण्डल प्रवासियों की नियुक्ति की गई। रामपाल सिंह को सठियांव और जहानगंज मण्डल का, प्रेम प्रकाश राय को हरैया और रौनापार मण्डल का, अरविंद जायसवाल को बोगरिया व तरवां मंडल का मंजू सरोज को जीयनपुर व अजमतगढ़ मंडल का, अवनीश मिश्रा कप्तानगंज और बिलरियागंज मंडल का अजय सिंह को मेहनगर और खरिहानी मंडल का विनोद उपाध्याय को रानी की सराय और रानीपुर रजमो मंडल का, नागेन्द्र पटेल को आजमगढ़ नगर और हाफ़िज़पुर मंडल का, नन्हकू राम सरोज को चक्रपानपुर और पल्हनी मंडल का, मयंक गुप्ता को भीमवर और महराजगंज मंडल का, ब्रजेश यादव को मुबारकपुर व गुजरपार मंडल का प्रवासी बनाया गया है। जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना को बूथ सशक्तिकरण अभियान का जिला संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर शिवनाथ सिंह, पवन सिंह मुन्ना, अजय सिंह, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, आनन्द सिंह, रमाकांत राजभर, अवनीश चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार