आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश पुलिस नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय के रूप में मंडल के 412 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मार्गदर्शन (वीडियो संदेश के माध्यम से) एवं योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। रविवारको पुलिस लाईन्स ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में सीधी भर्ती 2020-2021 के अन्तर्गत चयनित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, सहायक अग्निशमन अधिकारी के पदों पर परिक्षेत्र आजमगढ़ से चयनित कुल 412 अभ्यर्थियों को पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। जिसमें जनपद आजमगढ़ से (121 पुरूष, 15 महिला), जनपद मऊ से (70 पुरूष, 08 महिला), जनपद बलिया से (164 पुरूष व 18 महिला) अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त प्लाटून कमांडर पीएसी हेतु 16 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार