आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो.प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देश पर, बुधवार शाम को कुलसचिव वीपी कौशल ने विज्ञप्ति जारी कर विश्वविद्यालय के अधीन होने वाले प्रथम शोध (पी-एचडी) प्रवेश परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया।
शोध पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने को इच्छुक अभ्यर्थी अन्तिम तिथि 5 दिसंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 10 नवम्बर से भरे जा रहे हैं। भरे हुए आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी पंजीकृत या स्पीड डाक से अंतिम रूप से 10 दिसंबर तक विश्वविद्यालय को प्रेषित की जाएगी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा आगामी 18 दिसंबर को संपन्न होगी और उसकी उत्तर कुंजी 20 दिसंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी जाएगी। तदुपरांत 28 दिसंबर मूल्यांकन के उपरांत परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार