पीस कमेटी की बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी शिवरात्रि, होली और रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह ने की। बैठक के बाद सीओ एवं कोतवाल ने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
सीओ किरन पाल सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार से माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फर्जी खबरों से सावधान रहने की सलाह दी और कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक रहेगी, क्योंकि इस समय बोर्ड परीक्षाएं भी संचालित होंगी।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को होलिका दहन स्थलों का पूर्व निरीक्षण करने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कोतवाल सच्चिदानंद ने ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़-भाड़ की जानकारी ली और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर एसएसआई गंगा राम बिंद, एसआई अजीज खान, आयाज खान, हरेंद्र चौहान, मोहम्मद तारिक, संजय यादव, अतीक अहमद, प्रेमचंद गिरी, सोनम चौहान आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *