छूट के साथ विद्युत बिल जमा करने की अपील

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बिजली राहत योजना 2025 लाकर गरीब परिवार को मरहम लगाने का काम किया है।
उपरोक्त अभियान को प्रचार प्रसार के माध्यम से अनवरत जारी रखने का युद्ध स्तर पर अभियान में मुबारकपुर अभियंता अजय कुमार यादव, धीरज पटेल अवर अभियंता ने अभी से कमर कस ली है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक सहित नगर के लोगों से जनसंपर्क स्थापित करना शुरू कर दिया है।
प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान श्री यादव ने बताया कि यह योजना किस्तों में जमा करने, ब्याज दर में 100 प्रतिशत की छूट के साथ ही साथ मूलधन में दिसंबर महीने में 25 प्रतिशत जनवरी माह में 20 प्रतिशत और फरवरी में प्रति 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह उन उपभोक्ताओं के लिए रामबाण होगा जो घरेलू कनेक्शन एक किलो से 2 किलो वाट तक का लिए हुए हैं जबकि कमर्शियल एक किलो वाट के उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। श्री यादव ने लोगों से अपील किया है कि अधिक से अधिक सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *