आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सर्वाेदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर में सीबीएसई के सेक्रेटरी अनुराग त्रिपाठी के आगमन पर स्कूल के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। स्कूल के बैंड बाजे और मार्च पास्ट तथा स्वागत गीत के साथ उनका भव्य सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार उपाध्याय तथा विद्यालय की निदेशिका कंचन यादव ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
सीबीएसई के सेक्रेटरी अनुराग त्रिपाठी ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ भी कुछ पल बिताये और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की तथा आज के संदर्भ में पैडागॉजी के सिद्धांतों तथा आर्टिफिशिल इंटेलिजेन्स के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को यथार्थ पर लाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर देवी प्रसाद मौर्य, राम अवध यादव, विनोद कुमार यादव, अयाज खान, मो.सादिक, संजय पाठक, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, शिव गोविंद सिंह, आलोक पाण्डेय, राजेश यादव, रमाकांत यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार