ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ठेकमा ब्लॉक में बुधवार को गर्व और सम्मान का माहौल देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात रानी की सराय क्षेत्र के कोठिया निवासी अनुराग पांडे के एसडीएम पद पर चयनित होने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
अनुराग पांडे ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए आठवीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे आजमगढ़ जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ठेकमा ब्लॉक सभागार में बीडीओ ठेकमा मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमोद राय ने किया। समारोह में एडीओ ओम प्रकाश सिंह सहित ग्राम पंचायत अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धनंजय सिंह जितेंद्र राय सुरेश पासी, दानिश, कर्नल, ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश, पवन, मनोज, रमेश, अनिल, बलिराम संतोष ,राकेश, मोतीलाल, सफाई कर्मी अध्यक्ष रमेश राम, ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने अनुराग पांडे की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुराग पांडे की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
रिपोर्ट-एमके राय