निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील के मुख्य द्वार पर लेखपाल संघ के प्रदेश कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश के आवाहन पर धरना प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में साजिश झूठे आरोप में एंटी करप्शन टीम व विजलेंस टीम द्वारा जबरन ट्रैप की कार्रवाई कर राजस्व विभाग को बदनाम किया जा रहा है। यदि इन टीमों पर अंकुश नही लगाया गया तो पूरे प्रदेश में राजस्व विभाग आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल संवर्ग ने संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र