बेटी के कन्यादान में भागीदारी का एक और ’प्रयास’

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा बेटियों के कन्यादान में निरंतर सहयोग किया जा रहा है। इस क्रम में 57वें कन्यादान में भागीदारी का प्रयास करते हुए यथासंभव सहयोग दिया गया। संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि अहिरौला ब्लॉक के बिलारी गांव निवासी एक विधवा जब बेटी के हाथ पीले करने में सहयोग लिए प्रयास के पास आयीं, तो प्रयास ने उन्हें सहयोग का आश्वासन देते हुए समाज के तमाम लोगों के सहयोग से सब्जी का पूरा सामान, तेल, पत्तल, गिलास, दोना, प्लेट, बर्तन, साड़ी, प्रेस, कंबल आदि के साथ कुछ अर्थ दान भी किया। रणजीत सिंह ने बताया कि हमारी सच्चाई ही हमारी अच्छाई है। प्रयास के साथी नेक नीयत से काम करते हैं और उसी का परिणाम रहा कि समाज के तमाम अच्छे लोग प्रयास के साथ जुड़ रहे हैं। जिसको जो भी बन पड़ा सहयोग करते हुए सेवा कार्य में लगे हुए प्रयास के साथियों का निरंतर उत्साहवर्धन किया। बेलइसा मंडी से कुछ साथी निरंतर सब्जी आदि का सहयोग करते हैं, तो वहीं समाज से तमाम लोगों ने अपनी स्वेच्छा से इस कन्यादान में सहयोग किया। बेटी के निज गांव बिलारी से भी तमाम लोगों ने शादी में सहयोग किया। समाज के कमजोर लोगों के लिए अगर इसी तरह कुछ सबल लोगों का हाथ आगे आ जाए, तो तमाम समस्याओं का हल हो सकता है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *