आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कप्तानगंज कस्बे में स्थित मंजू बाल विद्या मंदिर के परिसर में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रेमचंद गुप्ता व संचालन अखिलेश गुप्ता ने किया। व्यापारी हितों को लेकर सर्वसम्मति से कप्तानगंज का अध्यक्ष अनोज कुमार गुप्ता को चुना गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आज व्यापारियों की सुरक्षा और समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है ताकि छोटे-बड़े सभी व्यापारियों की समस्याओं का निदान शासन से लेकर प्रशासन तक संगठन करा सकें। इसके बाद कप्तानगंज इकाई के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन सर्वसम्मति से अनोज कुमार गुप्ता को कप्तानगंज इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके बाद व्यापारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर बधाई दिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए विशिष्ट अतिथि संत प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि कप्तानगंज महत्वपूर्ण बाजार है, इसके अंतर्गत सैकड़ों व्यापारी व्यापार करते है। प्रत्येक व्यापारियों की समस्याओं का पहले स्थानीय स्तर पर निदान किया जाए और इसमे अगर किसी भी तरह की हमारी आवश्यकता हो तो संगठन पूरी मदद करेगा। महामंत्री दुर्गा प्रसाद गुप्त ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान व्यापक पैमाने पर चलाया जाए ताकि हमारी एकता ही हमारी बुनियादी ताकत साबित हों।
सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन के माध्यम से क्षेत्र की सभी व्यापारियों की समस्याओं के निदान हेतु सदैव कटिबद्ध रहूंगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री दुर्गा प्रसाद गुप्त, नगर महामंत्री सुरेश शर्मा, आईटी सेल अमन अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, राजेश सोनकर, अखिलेश गुप्ता, चित्रसेन प्रजापति, हिमांचल प्रसाद गुप्त, सोहन प्रसाद गुप्त, राजेंद प्रसाद गुप्ता, अब्दुल्ला आजमी, उमेश गुप्ता, रिजवान, दयाराम गुप्त, मनोज जायसवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार