कूबा पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बुधवार को कूबा पीजी कॉलेज दरियापुर नेवादा आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभिमन्यु यादव द्वारा स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.अनिल कुमार सिंह, प्रो.देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुलपति ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है तथा विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। लगभग दो हजार छात्र, छात्राओं ने मार्च पास्ट में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राणा प्रताप सिंह ने किया। अंत में क्रीड़ा प्रभारी डॉ.सुरेंद्र पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *