चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ वार्षिक प्रगति पत्र का वितरण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल आजमगढ़ बुधवार को वार्षिक प्रगति पत्र वितरण समारोह हर्षाेल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन का डॉ. नरेंद्र कुमार यादव एवं सहायक प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद शुक्ल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के ही पूर्व छात्र रहे डॉ. पंकज जायसवाल, डॉ. नरेंद्र कुमार यादव, डॉ. विशाल जायसवाल एवं डॉ. शाह फैसल उपस्थित रहे।
सहायक प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप शुक्ल एवं प्रधानाचार्य करुणापति मिश्रा ने अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व, अनुशासन और निरंतर परिश्रम पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके वार्षिक प्रगति पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *