राइज इंटर कॉलेज एवं राइज कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील के डीहकैथौली स्थित राइज इंटर कॉलेज एवं राइज कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर विधायक कमलाकांत राजभर, खंड विकास अधिकारी फूलपुर इशरत रोमिल, महाप्रधान संतोष यादव एवं विद्यालय प्रबंधक रमेश यादव द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।
वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, सरस्वती बन्दना, नृत्य, गीत, कान्हा गीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि विधायक कमलाकांत और बी डी ओ इशरत रोमिल ने कहा कि शिक्षा से ही हमारा समाज आगे बढ़ सकता है। शिक्षा की ही देन है कि आज इस सुदूर पिछड़े क्षेत्र में राइज इंटर कालेज शिशु से लेकर इंटर तक के बच्चों में शिक्षा की ज्योति जलाए हुए है। इस अवसर पर चंद्रजीत यादव, संतोष कुमार मिश्रा, गौरव यादव, राजकुमार यादव, मो. शाहिद, राजेश रंजन, राम मिलन यादव, रामजतन यादव, बांकेलाल यादव, अलाउद्दीन ,पंकज यादव ,सूरज सिंह ,बिवेक यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *