आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सनबीम स्कूल ने वार्षिक समारोह का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम “10 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सफलता और एकता” ने विद्यालय की उपलब्धियों, प्रगति और सामूहिक प्रयासों से भरी दशक भर की यात्रा को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्चना सिंह, प्रिंसिपल सनसिटी वाराणसी, तथा विभा राय हेड मिस्ट्रेस सनबीम भगवानपुर वाराणसी रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के उन कर्मचारियों के सम्मान समारोह से हुई, जिन्होंने यहां 6 वर्ष से अधिक की निष्ठापूर्ण सेवाएं पूरी की हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने नारी शक्ति, महाकुंभ, पहलगाम हमला, वन संरक्षण तथा वंदे मातरम् जैसे प्रभावशाली विषयों पर अद्भुत प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक प्रस्तुति ने बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता को भली-भांति दर्शाया। एक विशेष प्रस्तुति में विद्यालय की 10 वर्षों की गौरवमयी यात्रा, उपलब्धियों और महत्वपूर्ण पड़ावों को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया गया।
होप हाउस को शैक्षणिक वर्ष 2024-25 का सर्वश्रेष्ठ हाउस ट्रॉफी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और विद्यालय के अध्यक्ष भोला प्रसाद द्वारा प्रदान की गई। कलासंगम 2025-26 एक अत्यंत सुव्यवस्थित, उच्च-स्तरीय और यादगार आयोजन साबित हुआ, जिसने विद्यालय की दृष्टि, टीमवर्क और समर्पण को भलीभांति प्रतिबिंबित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार