आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत रक्षा दल ने शनिवार को अपना स्थापना दिवस स्थानीय नेहरू हाल में इस संकल्प के साथ मनाया कि अब अन्य कार्यक्रमों के साथ चुनाव में दारू, मुर्गा, पैसे की लालच देकर चुनाव जीतने वालों के सपनों को मिट्टी में मिला देंगे, ताकि व्यवस्था में सुधार हो और गरीब का बेटा भी चुनावी भागीदारी कर सके। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ संगठन के मंडल अध्यक्ष डॉ.राजीव पांडेय ने किया।
उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने दल के कार्यक्रमों में विशेष भूमिका निभाई। इसमें लावारिस शवों के दाह संस्कार में विशेष समय देने वाले जावेद अंसारी, डॉ.धीर जी श्रीवास्तव, पप्पू कुमार व हरेंद्र यादव शामिल रहे। कैंटीन संचालन में लगे जितेंद्र मौर्य, प्रदीप कुमार, हिमांशु सिंह, सफाई कार्यक्रम हेतु नसीम अहमद, आरके गुप्ता, अनिल कुमार, मनोहर प्रसाद, दीपक जायसवाल तथा संगठन विस्तार व टीम गठन में विशेष योगदान देने वालों में सुशील श्रीवास्तव, मोहम्मद अहमद शेख के साथ संगठन में अन्य विशेष भूमिका निभाने वाले 125 पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया। कृष्ण मोहन त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा, जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू, राजेश अस्थाना, जसलीन कुमार, रवि प्रकाश, शिवानी सिंह आदि ने विचार रखे। अतुल श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, आलोक शर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव, द्वारिकाधीश पांडेय आदि उपस्थित थे। संचालन हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल