निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद ब्लैक पाटरी उद्योग की उद्यमी अंजू देवी प्रजापति पत्नी अंगद प्रजापति को मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंजू देवी को उद्योग विभाग द्वारा यह सम्मान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार हस्तशिल्प पुरस्कार 30 हजार का चेक अंगवस्त्र मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया है। अंजू देवी ने बताया कि हमने निजामाबाद कि मिट्टी का मटका बनाया था।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र