पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार रामपुर निवासिनी अनीता यादव की नहर में लाश मिली थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। मंगलवार को मृतका के भाई व बहन को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बिलरियागंज थाना अंतर्गत बीते 20 मार्च को अवधू यादव पुत्र स्व.कुतुनू यादव निवासी मधनापार (रामपुर) ने तहरीर दिया था कि उसकी पुत्री अनीता यादव 18 मार्च को घर से गायब हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में मेरे लड़के राजू यादव ने थाना बिलरियागंज में जाकर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। 20 मार्च को गांव के व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि अनीता यादव की बघैला मधनापार नहर में लाश पड़ी है। इस सूचना पर मैं व मेरा पुत्र राजू यादव पहुंचकर देखे की मेरी लड़की की लाश नहर में पड़ी है। वहॉ पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरी लड़की अनीता यादव को मार कर फेंक दिया था। तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल की जा रही थी।
मंगलवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराह द्वारा जांच पड़ताल के दौरान मृतका अनीता यादव के भाई राजू यादव व उसकी बहन संगीता यादव का नाम प्रकाश में आया जिसके तहत धारा में बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त राजू यादव पुत्र अवधू यादव व अभियुक्ता संगीता यादव पुत्री अवधू यादव को उनके घर से गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया गया।
रिपोर्ट-बबलू राय