पशु तस्करों ने पुलिस पर बोला हमला

शेयर करे

मार्टीनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह-मार्टीनगंज मार्ग पर दुबरा पुलिया के पास बुधवार की रात पशु तस्करों ने पुलिस पर ईट पत्थर से हमला कर दिया। पिकअप गाड़ी से सरकारी जीप में जोरदार टक्कर मार दी जिससे जीप क्षतिग्रस्त होकर खाई में गिर गयी। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये। चालक होमगार्ड को हल्की-फुल्की चोटें आयी। घटना के बाद तस्कर मौके से फरार हो गये।
बरदह मार्टिनगंज मार्ग पर बुधवार की रात दुबरा पुलिया के पास पशु तस्करों की सूचना पर पुलिस पहुंची और सरकारी जीप को सड़क के बीचो बीच पुलिया पर खड़ा करके तस्करों के वाहन का इंतजार करने लगी। तभी पशु तस्करों की पिकअप गाड़ी पहुंची पुलिस गाड़ी को देख कर पशु तस्कर अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ा करके ईट पत्थर से पुलिस पर हमला बोल दिए जिससे सरकारी जीप के सामने का शीशा टूट गया। इसके बाद तस्कर पिकअप गाड़ी को बैक करके पीछे से जोरदार पुलिस की जीप में टक्कर मारते हुए निकल गए। जीप बगल की खाई में जा गिरी जिसमें चालक होमगार्ड सुधीर तिवारी को हल्की-फुल्की चोटें आई और पुलिस बाल-बाल बच गयी। सरकारी जीप में एसआई सतीश चंद्र यादव पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए लेकिन पशु तस्करों का कुछ पता नहीं चला। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *