कंबल वितरित कर मनाया अनिल राजभर का जन्मदिन

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर के रामलीला मैदान में गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष रानू राजभर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का जन्मदिन कंबल वितरित करने के साथ ही साथ गरीबों को भोजन करा कर मनाया गया।
अनिल राजभर के जन्मदिवस के अवसर पर यहां के श्रीराम जानकी मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ सुबह से शुरू हुआ। इसके समापन के उपरांत रानू राजभर और लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा गया और खुशियां मनाई जिसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर मैदान में पहुंचे 180 गरीब महिलाओं और पुरुषो को भोजन कराया गया और कम्बल देकर उन्हें विदा किया गया।
रानू राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनिल राजभर एक ऐसे मंत्री है जिनका गरीब प्रेम जग जाहिर है उन्होंने पूरे प्रदेश में गरीबों के उत्थान के लिए जी जन से लगे है।
इस अवसर पर भाजपा लालगंज के जिलामंत्री दिलीप सिंह,धर्मेन्द्र यादव रिंकू संजय सिंह, बृजेश राजभर हरिकेश गुप्ता, सूर्यभान यादव, दिनेश राजभर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *