सुहेलदेव जी का मान बढ़ाने और गरीबों को नेता बनाने हेतु कर रहा हूॅं राजनीति: अनिल राजभर

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अन्य महापुरुषों की तरह महाराजा सुहेलदेव का सम्मान बढ़ाने और गरीबों के बेटों को नेता बनाने के लिए मैं राजनीति कर रहा हूं पर कुछ लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उक्त बाते उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को माहुल के टिकुरिया मैदान में आयोजित महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह में कही। रैली स्थल पर भीड़ ऐसी रही कि तिल रखने भर की जगह नहीं बची।
उन्होंने कहा कि दो माह पहले ही बैठक कर समाज के लोगों ने महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती का यह कार्यक्रम माहुल के टिकुरिया के मैदान में निश्चित किया था। पर कुछ लोगों को बुरा लग गया और समाज और नौजवानों को बांटने के लिए इन लोगों द्वारा इसी दिन दूसरा कार्यक्रम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को शर्म करना चाहिए। उनकी बेशर्मी को यहां का नौजवान बर्दाश्त नहीं करेगा।
अनिल राजभर ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश में सुहेलदेव की सरकार बनाने का काम कर रही है। उन्होंने राजभर समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि अपने आप को आगे देखना चाहते है तो जिस भगवा झंडे को लेकर महाराजा सुहेलदेव ने मुगलों को खदेड़ दिया उस झंडे को अपने घर और झोपड़ी पर लगाएं। क्योंकि मोदी और योगी आप की किस्मत बदलना चाहते है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यदि मुझ पर भरोसा किया तो आप लोगों की बदौलत पार्टी को यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि आजमगढ़ ही नहीं हर जिले में कमल खिलेगा। भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री अनिल राजभर के समर्थकों में जमकर उत्साह दिखा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर, एमएलसी रामसूरत राजभर, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव कुमार सिंह, काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री संदीप सिंह ‘सोनू’ सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।
इनसेट—
बंद करें धोखा देने वालों की दुकान

माहुल (आजमगढ़)। टिकुरिया के मैदान पर रैली कर रहे मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कुछ लोग राजनीति के नाम पर समाज को धोखा दे रहे हैं, ऐसे लोगों की दुकान को बंद कर दो। जो लोग कह रहे हैं कि ईहां चाप देहली उहां चाप देहली ऊ लोग अइसन चपायल हवे की सांसे न आवत हव।
इनसेट—
हर महापुरुष का करेंगे सम्मान

माहुल (आजमगढ़)। टिकुरिया के मैदान पर रैली कर रहे मंत्री अनिल राजभर ने यह कहा कि सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में महाराजा सुहेलदेव की विशाल प्रतिमा लगाने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। प्रतिमा जल्दी ही लगेगी। उन्होंने कहा कि आज हम हिंदू हृदय सम्राट राष्ट्र वीर सुहेलदेव को नमन करने आए हैं। इसी तरह से आगे पृथ्वीराज चौहान, निषाद राज, दक्ष प्रजापति की भी जयंती मनाई जाएगी और पूजा होगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *