पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला अस्पताल परिसर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक एसोसियेशन जनपद इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव निर्वाचन अधिकारी जिला मंत्री डिप्लोमा फर्मासिस्ट एसोसियेशन ऋषि देव मौर्य एवं पर्ववेक्षक विद्यासागर पांडेय की देखदेख में सर्वसम्मति से हुआ। इसमें सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, जिला मंत्री अमित सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, संयुक्त मंत्री अभय, संगठन मंत्री रुद्र प्रताप शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति, संप्रेक्षक अभिमन्यु यादव चुने गए।
इस दौरान रणधीर सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रिंस कुमार राय, अखिलेश चौबे, संजय पांडेय, सुरेंद्र मौर्य, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय