कार्रवाई न होने से खफा ग्रामीणों ने घेरा तरवां थाना

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पूर्व छेड़खानी व मारपीट की घटना में कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के लोगों ने शनिवार को तरवां थाने का घेराव किया और मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
बीते 14 अगस्त की शाम गांव के कुछ लड़कों ने एक लड़की के साथ छेड़खानी की थी। लड़की ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो लड़की का भाई जब इस बावत पूछने गया तो छेड़खानी करने वाले लड़कों व उनके पक्ष में मारपीट हो गयी। बताया जा रहा है कि मारपीट में पीड़िता का भाई घायल हुआ है और उसका उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए छेड़खानी के आरोपी पर तो कार्रवाई की लेकिन मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं की। अब हमलावरों द्वारा पीड़ित परिवार को धमकी दी जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *