नालियां जाम होने से जनता में आक्रोश

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना क्षेत्र बरदह ग्राम सभा जो लगभग 10000 आबादी वाला ग्राम है और इस गांव सभा में लगभग 20 के ऊपर बड़ी नालियां है और 10 सार्वजनिक बड़े स्थान हैं। सभी स्थानों की साफ सफाई के लिए पहले दो सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था थी लेकिन वर्तमान समय में एक ही कर्मचारी के होने के कारण गांव में साफ सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। एक ही सफाई कर्मी जगह-जगह साफ करता है और लोग लगातार शिकायत भी डालते रहते हैं जिससे सफाई कर्मियों को जवाब भी देना पड़ता है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरखपुर प्रयागराज बरदह बाजार दोनों किनारो पर दुकान बसी हुई है एवं मार्टिनगंज बूढनपुर रोड जो वाराणसी से आता है इसी रोड से होकर ही जाता है। उस रोड पर तो नाली बनी ही नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 128 ए रोड के किनारे नाली तो बनाया है लेकिन वह नाली इतनी ऊंची है कि रोड नीचे है इस कारण से नालियों में पानी नहीं जाता है। आने जाने वाले राहगीरो एवं दुकानदारों का बरसात के मौसम में सारा सामान खराब हो जाता है। फोर व्हीलर जाती है तो पानी के सीटों से राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते हैं। बाजार के दोनों तरफ नाली का निकासी कहीं नहीं बना है।
समस्या को काफी दिनों से अधिकारियों के यहां एवं ग्राम प्रधान के यहां शिकायत लेकर ग्रामीण एवं बाजार वासी जाते हैं मगर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
सपा विधायक वेचईस सरोज से बाजार वासियों एवं ग्रामीणों ने शिकायत किया तो उन्होंने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि यहां के नालियों की साफ सफाई हो। पानी निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाएगी। मांग करने वालों में रामचरण, रामकरन, विवेक तिवारी, ठालू तिवारी, प्रियम तिवारी, आकाश तिवारी, पिंटू राय, छबीले मोदनवाल, गोविंद, संजय, डबलू तिवारी, दुलार यादव, छांगुर, अनिल तिवारी, विकास राय, संदीप, आकाश, अनिल, विकास, अमन, अजय आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *