फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की हृदय विदारक मौत से आक्रोशित लेखपालों ने कार्य वहिष्कार किया।
अधिकारियों की प्रताड़ना से जनपद फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की आत्म हत्या की खबर के बाद फूलपुर के लेखपालों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आत्महत्या के संदर्भ में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हेतु लेखपाल संघ द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कार्यकारणी के निर्देश पर उप शाखा फूलपुर के लेखपालों ने तहसील मुख्यालय फूलपुर पर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को नॉमित ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार को सौंपा।
धरना प्रदर्शन में धर्मेंद्र गौतम, करुणेश सिंह, सोनू गिरी, शैलेश कुमार यादव, विशाल सिंह, महेंद्र गुप्ता, यशपाल चौहान, अखिलेश आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय