अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी युवक ने शुक्रवार की रात्रि में पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने घर के पीछे आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। तीन दिन बाद उसकी शादी के लिए लड़की देखने की तैयारी थी।
अजमतगढ़ वार्ड नंबर 10 मछली शहर निवासी विजय पुत्र राम समुझ निषाद शुक्रवार की देर रातघर के पीछे आम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। अप्रैल माह में सूरत से घर शादी के लिए वापस आया था। जहां रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। किसी बात को लेकर पिता ने विजय को डांट दिया। वह नाराज होकर छत पर सोने चला गया। जब उसकी मां खाना लेकर ऊपर छत पर गयी तो वह नहीं मिला। जिसपर लोग तलाश करने लगे तो देखा कि घर के पीछे आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर लटका हुआ है। कई बार आवाज देने के बाद भी नहीं बोला तो लोग टार्च जला कर देखे तो फांसी पर झूल रहा था। सूचना पर आसपास के लोग जुट गये। कस्बा वासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमाऊ पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। माता तेतरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-फहद खान