फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील मुख्यालय स्थित 33/11 पावर सब स्टेशन से सरायमीर कस्बा की बिजली आपूर्ति जोड़ने को लेकर रविवार को चेयरमैन रामाशीष बरनवाल के नेतृत्व में नगर तथा ग्रामीण प्रमोद यादव महाप्रधान वीरेन्द्र यादव प्रधान संजय यादव नया पावर स्टेशन पर धरना दिया। लोगो ने सरायमीर को सुदनीपुर से जोड़ने का विरोध शुरू कर दिया।
कस्बा वासियों को का कहना है कि यदि फूलपुर को सरायमीर से जोड़ दिया जाएगा तो लोड बढ़ने पर आने वाले समय में आए दिन फूलपुर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके पूर्व सरायमीर को फूलपुर के 132 पावर स्टेशन से जोड़ने का सर्वे किया गया था जो नियमतः सही था। लेकिन प्लान प्रवर्तित किए जाने फूलपुर की निर्बाध बिजली मिलना बंद हो जाएगी इसे लेकर फूलपुर वासियों का विरोध स्वर उठने लगा है। नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल सहीत ग्रामीणों ने कहा कि हम कभी भी फूलपुर से सरायमीर की लाइन नहीं जोड़ने देंगे। इसके लिए बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर शीतला प्रसाद, मोहम्मद शरिक , सिकंदर प्रसाद यादव, मुनमुन यादव, प्रमोद यादव, संजय यादव राजबहादुर, आशीष पाल, मनीष पाल, अखिलेश, मायाशंकर, जीतेन्द्र कुमार, पंकज, यादव, वीरेंद्र भूषण आदि थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय