साफ सफाई न होने से लोगों में रोष

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डाला छठ पर्व की तैयारी एक तरफ शुरू है दूसरी तरफ सफाई के नाम पर केवल कोरम पूरा किया जा रहा है। नदी सरोवर के रास्तों पर गंदगी का अबांर है। एडीओ पंचायत की मनमानी से लोगों में रोष है।
रानीकीसराय क्षेत्र मंे दशहरा से लगायत किसी पर्व पर सफाई व्यवस्था नहीं दिखी। पहले ग्रुप बनाकर पोखरे रास्ते की भी सफाई होती थी। इधर एडीओ पंचायत की मनमानी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। पोखरों पर खानापूर्ति कर फोटो खीच कर कोरम पूरा कर लिया जा रहा है। रास्ते पर गंदगी है और इसी से होकर लोग गुजरेगे। गांवों में सफाई न होने से स्वयं सेवी खुद ही सफाई कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में रोष है। रवि कुमार, संदीप राम, रविन्द्र सिह आदि नागरिकों का कहना है कि आम दिनांे में बदतर स्थिति है ही त्यौहार पर भी वही दशा है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *