प्राचीन इच्छापूर्ति श्री गौरीशंकर मंदिर हुआ भव्य भंडारा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सोमवार को शिवरात्रि के दूसरे दिन सिधारी स्थित प्राचीन इच्छापूर्ति श्री गौरीशंकर मंदिर में ट्रस्ट समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भोलेनाथ के भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर शिवरात्रि का व्रत तोड़ा।
भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए पूरे विधि अनुसार व्रत को पूरा किया। भंडारों का प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि भंडारा संचालकों ने नियमानुसार सभी को भंडारे का प्रसाद दिया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। देर रात तक भंडारा चलता रहा।
भंडारे में मुख्य ट्रस्टी कुसुम लता सिंह, प्रबंधक बॉबी सिंह रेड़ा, प्रकृति सिंह, पुन्नु सिंह रेड़ा, रॉबी सिंह रेड़ा, पंडित अजय, बद्रीनाथ, नायक यादव, मुनीम जी, जितेंद्र भारद्वाज, जितेंद्र अस्थाना, विश्वजीत सिंह, नीतू सिंह, हर्षवर्धन सिंह, भूमि सिंह, बब्बन यादव, राजेश यादव, कवलधारी, रमाशंकर, बालेश्वर यादव, कामता यादव, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *