संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खण्ड मिर्जापुर अंतर्गत पाइन्दापुर गांव में अराजक तत्वों ने भगवान शिव की प्रतिमा को तोड़ दिया जिससे शिव भक्तों में आक्रोश है।
भगवान शिव की प्रतिमा तोड़े जाने की खबर किसी ने निजामाबाद पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निजामाबाद ने खंडित भगवान शिव की प्रतिमा को वहां से उठा कर कहीं अन्य जगहों पर रखवा दिया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 15 जनवरी के बाद पुनः भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि भगवान शिव की प्रतिमा जिस जगह पर स्थापित की गई है वहां अनुसूचित जाति के लोगों का घर है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शिव मंदिर के बगल में कुछ सरकारी जमीन है जिसको हथियाने की कोशिश की जा रही है कि मंदिर हट जाने के बाद जमीन को बड़े आसानी से कब्जा कर लिया जाएगा। इस संबंध में निजामाबाद पुलिस का कहना है कि अराजक तत्वों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। किसी भी हाल में आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट-राहुल यादव