आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला भागीरथ सेवक संघ ने आनंद सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस बाबत संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वह अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ यह घोषणा करते हैं कि आनंद सिंह को उनकी समाजसेवी प्रतिबद्धता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्कृष्ट दृष्टिकोण और संगठनात्मक सक्रियता को ध्यान में रखते हुए जिला भागीरथ सेवक जिलाध्यक्ष के दायित्व से सम्मानित किया गया है। संस्थान को पूर्ण विश्वास है कि आनंद सिंह अपने दृढ़ संकल्प, निष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा की भावना के साथ संस्थान की नीति-रीति, पर्यावरण जागरूकता अभियान, जनकल्याण कार्यक्रमों और सामाजिक प्रसार कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि उनका अनुभव एवं ऊर्जा जनपद में संस्थान की गतिविधियों को और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाएगा।
रिपोर्ट-सुबास लाल