अम्बिका सेवा संस्थान ने दो सौ लोगों को दिया कम्बल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मोहम्मदपुर विकास खंड अंतर्गत बिंद्रा बाजार में स्थित अंबिका सेवा संस्थान कार्यालय से और सदस्यों द्वारा लगातार ठंड शुरू होने के पहले दिन से ही कंबल वितरण अभियान शुरू कर दिया गया। अब तक संस्था द्वारा 200 से अधिक कंबल वितरित किया जा चुका है।
मोहम्मदपुर विकास खंड के बिंद्रा बाजार मोहम्मदपुर गंभीरपुर दयालपुर रजमो रसूलपुर व जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी संस्थान के सदस्यों द्वारा कम्बल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। 500 अधिक गरीब बच्चों को टोपी वितरण का काम भी शुरू हुआ है। संस्था के प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि जन सहयोग से यह कार्य हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चलाया जा रहा है। लगभग 500 से अधिक परिवारों तक यह कंबल पहुंचाया जाएगा और आर्थिक रूप से पीड़ितों तक यह अभियान चलेगा। वितरण अभियान में पवन अस्थाना, पवन शर्मा, लकी श्रीवास्तव, देवेश, उपाध्यक्ष राहुल पांडे, नीरज मौर्य, संदीप सेठ, इंद्रेश, डॉ.एसएन त्रिपाठी, मोहम्मद साकिब, प्रिंस कुमार, सतीश यादव, नीरज मौर्य, मनीष मौर्य आदि लगे हुए हैं।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *