बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अम्बारी का रहा दबदबा

शेयर करे

माहुल/फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र पवई के कंपोजिट विद्यालय अम्बारी में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय अम्बारी के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का उदघाटन प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अम्बारी और फदगुदिया के परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सुलेख प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीटी में कंपोजिट विद्यालय अम्बारी प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय मकसुदिया द्वितीय रहा। बालको की 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कंपोजिट विद्यालय अंबारी के अंकित गुप्ता एवं द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय फदगुदिया के मोदी को मिला।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय जमालपुर की जेबा को प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बहाउद्दीनपुर की बेबी को द्वितीय स्थान मिला। वहीं 100 मीटर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बेलसिया के अल्तमस को पहला जबकि प्राथमिक विद्यालय अम्बारी के साजिद को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय अंबारी की करिश्मा को प्रथम जबकि कंपोजिट विद्यालय फदगुदिया की सोनाली को दूसरा स्थान मिला। कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय अम्बारी प्रथम जबकि कंपोजिट विद्यालय सरैया द्वितीय रहा। संचालन मयंक शर्मा ने किया। रेफरी की भूमिका में मुकेश कुमार, भरद्वाज सिंह एवं अजय यादव रहे।
इस मौके पर निरंकार सिंह, फजील, मधुसूदन, शाहिद, प्रतिमा, स्मिता, साधना, बदामा, मीना, किरन, लालजीत, राजेन्द्र, दिनेश आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय/श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *