चिकित्सा के क्षेत्र में आर्थिक पक्ष के साथ मानवीय पक्ष सबसे महत्वपूर्ण-आरके तिवारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के महाप्रबंधक आर के तिवारी ने कहा कि देश मे चिकित्सा के सभी क्षेत्रों काफी विस्तार हुआ है। इसमें दंत चिकित्सा का प्रभाव भी तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा का कार्य सेवा का कार्य है। इसमें डॉक्टरों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। श्री तिवारी डेंटल कॉलेज परिसर के सभागार में लगाई गई तीन दिवसीय दंत प्रदर्शनी के अंतिम दिन का निरीक्षण करने के बाद उत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे।
श्री तिवारी ने कहा कि दांत की बीमारियों के प्रति लोगों को सजग और जागरूक होने की जरूरत है क्योंकि शरीर में स्वस्थ दांत के बिना आदमी स्वस्थ नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में आर्थिक पक्ष सबसे जरूरी पक्ष है लेकिन चिकित्सा के क्षेत्र में आर्थिक पक्ष के साथ मानवीय पक्ष सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने देश में चिकित्सा के क्षेत्र में विकसित हो रही तकनीक पर प्रकाश डाला।
उत्सव समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्था के चेयरमैन डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कहा कि अभी यहां डेंटल कॉलेज में दंत चिकित्सा के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्था के उपाध्यक्ष एसपी शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रमुख समाज सेविका माधुरी सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वेदांत त्रिपाठी, सीईओ संजय सिन्हा, ऋषि कांत त्रिपाठी, श्याम दुबे, एडवोकेट जगदंबा प्रसाद पांडे ,प्रभु नारायण पांडे प्रेमी ,पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता अनिल नारायण सिंह अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *