पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार की भी शिक्षा लेना जरूरी: राणा रूद्र प्रताप सिंह

शेयर करे

बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र स्व. केएन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगितपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मुख्य अतिथि के रूप में किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष देवेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दयानंद शुक्ला जीएसएस पीजी कॉलेज कोयलसा ने कहा कि विद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अपना एक बड़ा ही महत्व होता है जिसके माध्यम से विद्यार्थी में सर्वांगीण गुणों का विकास होता है।
प्रबंधक राणा रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय संस्कार की एक कार्यशाला होती है। यहां पर विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार की भी शिक्षा लेता है। संस्कार विहीन व्यक्ति साक्षात पशु के समान होता है। प्रधानाध्यापिका रंजना सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। छात्रों से अपील की कि आगामी बोर्ड की परीक्षा की बेहतर तैयारी करें और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जीवन में नित उंचाइयों को प्राप्त करें। इस मौके पर हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट के छात्रों की विदाई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दारा सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, अर्जुन, शक्ति सिंह, प्रवीण, नमन, सीमा मौर्या, बंदना सिंह, सभापति वर्मा, उदय भान आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *