वालीबाल प्रतियोगिता में एलो हाउस रहा विजयी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क के विकास के उद्देश्य से सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल में इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वी. डी. मित्रा, विशिष्ट अतिथि संजय कुमार पाल, प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रवन्धक प्रद्युम्न जायसवाल एवं अनिरुद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य तरनी श्रीवास्तव तथा विद्यालय समन्वयक धीरेंद्र भारद्वाज एवं मोना सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों की टीमों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए सहभागिता की। रोमांचक मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें एलो हाउस विजेता तथा ब्लू हाउस ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीडी मिश्रा (ए.आर.टी.ओ.) आजमगढ़ ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढता प्रदान करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *