आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर सरकारी भूमि को खाली कराने की मांग की।
जिलाधिकारी कार्यालय पहंुचे मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो गांव निवासी राशिद ने बताया कि वह भूमाफिया के खिलाफ पिछले छह महिनो से शिकायत दर्ज करा रहा है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि गांव के खलिहान की जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर निर्माण करा लिया है। जिससे गांव के लोगो को कई तरह की परेशानियो का सामना करना पड़ता है। गांव के बच्चे उसी भूमि पर खेलते कूदते थे लेकिन अतिक्रमण के चलते वह खेलकूद से भी वंचित हो गये है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर भूमाफिया से कब्जा खाली कराने की मांग की।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार