फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

शेयर करे

निजामाबाद/फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रानी की सराय ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसामपुर बड़ागांव में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा एडीओ एजी रानी की सराय के नेतृत्व में फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प लगाया गया। जिसमें गांव के किसानों से खेत कि खतौनी और आधार कार्ड के साथ तीन सौ रुपए वसूला गया। जब कुछ किसानों ने पैसा देने से मना किया तो कैम्प में आए हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि जो लोग पैसा नहीं देंगे तो उसका किसान सम्मान निधि बंद कर दिया जायेगा।
गांव के लोगों ने इसकी जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वीरेन्द्र नाथ मिश्र को दी तो वह कैम्प में जाकर पूछे कि क्यों ले रहे हैं तो कर्मचारियों ने बताया कि एडीओ एजी रानी की सराय के आदेश पर पैसा लिया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री मिश्र ने उक्त प्रकरण की जानकारी बीडीओ रानी की सराय को दी तो उन्होंने एडीओ एजी को कड़ी फटकार लगाई और वसूली बंद कराया। उन्होंने वसूली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने का आदेश दिया। तत्पश्चात वसूली बंद हो गई और बचे हुए किसानों का कार्य किया गया। कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि के नाम वसूली करने और कैम्प की चर्चा चल रही है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र/जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *