आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा का पवित्र मंदिर भी अब धन उगाही से अछूता नही रहा। सठियांव खंड शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत शाहगढ गांव में संचालित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल (प्रथम) के बच्चों से आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर प्रति छात्र सौ रुपये वसूल किया जा रहा है। अभिभावकों में अवैध वसूली से असंतोष व्यप्त है। शिक्षक भी जान बूझकर अनजान बने बैठे हैं। बच्चों का भविष्य किस तरह से उज्वल होगा अंदाजा लगाया जा सकता है।
बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिक विद्यायलों में नामांकन के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। बिना आधार कार्ड के बच्चों का नामांकन बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब नहीं होता है। आधार कार्ड के आधार पर किये गये नामांकन में बच्चों के आधार में त्रुटियां पायी जाती हैं कहीं नाम बच्चे का तो कहीं अभिभावक का तो कहीं जन्मतिथि को ठीक कराने के लिए इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल शहागढ़ (प्रथम) में धड़ल्ले से एक सौ रुपये वसूल करके ठीक कराया जा रहा है। यह धन उगाही गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। अभिभावकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले तीन दिनों से यह कार्यक्रम चल रहा है।
इस संबंध में पूछने पर खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल