कैलेश्वर धाम मंदिर पर कब्जा कराने का आरोप

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया थाना क्षेत्र चिस्तीपुर के कैलेश्वरधाम मंदिर के महन्त श्रीकांत दास ने आरोप लगाते हुए बताया कि अतरौलिया के नगर पंचायत अध्यक्ष सपा के नेता सुभाष चन्द्र जायसवाल द्वारा अपने ही कार्यकर्ता राममिलन यादव एवं सुजीत यादव द्वारा मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा कराया जा रहा है। मेरे द्वारा इसकी शिकायत स्थानीय थाने से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक की गयी लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा इसकी शिकायत पुनः मुख्यमंत्री स्तर पर की गई लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट में लीपापोती की गई। क्षेत्रीय अधिकारी, अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल के प्रभाव में है जिसके चलते मुझे न्याय नहीं मिल पा रहा है। अगर मुझे न्याय नहीं मिल तो मैं इसकी शिकायत पुनः मुख्यमंत्री से मिलकर करूंगा। फिर भी न्याय नहीं मिला तो मैं आत्म हत्या करने को मजबूर होऊंगा जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। मेरे ऊपर कई बार विपक्षियों द्वारा जानलेवा भी हमला किया गया लेकिन स्थानीय थाने पर शिकायत पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी नंदिनी शाह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह का प्रकरण है तो जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में चेयरमैन सुभाषचंद जायसवाल ने बताया कि इस मंदिर से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। इस मंदिर के महंत द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं वह बेबुनियाद है।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *