पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरही दुलार गांव में मनबढों द्वारा एक रिहायसी मंडई में आग लगाने का मामला सामने आया है जिसका एक वीडियो गुरुवार से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते देखा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
ककरही दुलार गांव निवासी ओमचरन राजभर पुत्र स्व. बेचन राजभर द्वारा गुरुवार को बिलरियागंज थाने में तहरीर दी गई है। उसका आरोप है कि आबादी की जमीन है जिसमें हमारी मंडई रखी हुई है इस भूमि को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गांव निवासी विपक्षीगण जमीन हड़पने की उसे बार-बार धमकी देते हैं। बुधवार की देर रात सुरेंद्र, राजेंद्र, वीरेंद्र, जितेंद्र, हरिलाल, प्रदीप, राहुल, दूधनाथ व अन्य ने उसकी रिहायशी मंडई में आग लगा दी। मंडई में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
रिपोर्ट-बबलू राय