अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतरौलिया निवासी त्रिलोकी नाथ जायसवाल को बनाया गया है। त्रिलोकी नाथ जायसवाल ने अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के अध्यक्ष राज किशोर मोदी, ईश्वर चंद्र साव, अशोक जायसवाल, अजय कुमार, प्रकाश चौधरी सभी का आभार व्यक्त किया।
त्रिलोकी नाथ जायसवाल विगत कई वर्षों से निरंतर समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें हिंदी भाषा जनता परिषद में विगत कई वर्षों से महामंत्री पद पर रहकर समाज की सेवा कर रहे हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए अतरौलिया निवासी त्रिलोकी नाथ जायसवाल के भतीजे वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ जायसवाल को बनाए जाने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी तथा यह जो दायित्व अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर मोदी ने हमारे चाचा को दिया है यह हम लोगों के लिए तथा अतरौलिया क्षेत्र के निवासियों के लिए अत्यंत ही गर्व की बात है। समाज की सेवा करना हमारे परिवार का इतिहास रहा है। त्रिलोकी नाथ जायसवाल के इस नियुक्ति पर समाज के अग्रणी भूमिका में रहने वाले सुभाष चंद्र जायसवाल अध्यक्ष नगर पंचायत अतरौलिया, रामचंद्र जायसवाल पूर्व अध्यक्ष, विवेक कुमार जायसवाल पत्रकार, विनय कुमार जायसवाल, विनीत जायसवाल, अभिमन्यु जायसवाल, जितेंद्र स्वर्णकार, इंद्रसेन मद्धेशिया, राजेंद्र बरनवाल आदि लोगों ने बधाई दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद