अंबिका सेवा संस्थान कार्यालय पर अखिलेश सिंह का हुआ स्वागत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन कार्यालय बिंद्रा बाजार पर रविवार को मजिस्ट्रेट न्याय पीठ बाल कल्याण समिति अखिलेश सिंह का संस्था के सदस्यों ने स्वागत किया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय एवं संचालन साहित्यकार कवि संजय पांडेय ने किया।
मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अंबिका सेवा संस्थान कई जनपदों में कार्य करती है। लगभग 12 वर्षों से लगातार असहाय पीड़ित गरीबों की मदद करना, खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना, तमाम विषयों पर संस्था के सदस्य मेहनत से कार्य करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण कार्य संस्था का आजमगढ़ जनपद में 500 से अधिक टीवी के मरीजों को गोद लेकर पोटली वितरण के कार्य की सराहना किया। संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दिया। संजय पांडेय साहित्यकार ने कहा कि अच्छे कार्य की सराहना करनी चाहिए ताकि उसको हौसलों को और ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय ने बताया कि 1980 से हमारे द्वारा टीम बनाकर लोगों की मदद किया जा रहा है जो आज तक लगातार चल रहा है।
इस मौके पर अभिषेक, आलोक राय, महानता विश्वकर्मा, घनश्याम सेठ, वीरेंद्र नाथ पाठक, सूरज मोदनवाल, पुनीत पाठक, अजय श्रीवास्तव, पवन अस्थाना, लकी श्रीवास्तव, रवि चौहान, प्रिंस कुमार, आफताब आलम, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *