माता जालपा मंदिर में अखंड रामायण पाठ संपन्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामलीला मैदान स्थित माता जालपा मंदिर में शनिवार से शुरू हुए श्री अखंड रामायण पाठ का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के पुराने मैदान स्थित जालपा माता मंदिर पर शनिवार को श्री अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ, समापन रविवार की दोपहर हवन पूर्णाहुति के साथ हुआ। मां जालपा मंदिर में अखंड श्री रामायण पाठ में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस क्षेत्र में जो भी संकट आता है उसे मां जालपा अपने प्रताप से बचाती हैं। इसी श्रद्धा के साथ लोग मां जालपा का गुणगान करते हैं। रविवार को समापन के बाद आयोजित भव्य भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
इस अवसर पर जगत वर्मा, श्रीनाथ, अनूप, कृष्ण मोहन सिंह, श्रीचंद, नरेश, मुन्ना सेठ, पप्पू, सुभाष, गौतम सेठ, दिलीप शर्मा, सन्तोष आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *