अजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, जितेंद्र मंत्री निर्वाचित

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बीआरसी परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अतरौलिया द्वारा शिक्षक अधिवेशन, शिक्षोनयन संगोष्ठी का आयोजन अवकाश प्राप्त शिक्षक राम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आजमगढ़ रहे। कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार सिंह एवं सहसंयोजक जितेंद्र कुमार सोनी रहे।
कार्यक्रम मे 2020 से 2022 तक सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान अंग वस्त्र देकर किया गया जिसमें विनोद सिंह, प्रभावती देवी, सेवाती देवी, जमुना यादव दूधनाथ मौर्य आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में अतरौलिया ब्लॉक इकाई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें अजय सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार सोनी को मंत्री एवं रामबृक्ष को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मत से नियुक्त किया गया। अवकाश प्राप्त शिक्षक भगवान मणि त्रिपाठी को इस कार्यकारिणी का संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में शिक्षोनयन के अंतर्गत एक जुलाई 2023 तक निपुण भारत के अंतर्गत शत प्रतिशत साक्षरता प्रदान करने की योजना पर भी चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों के हितों के लिए सदैव संघर्ष करने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि आज सरकार में बैठे लोग पेंशन ले रहे हैं लेकिन कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी जा रही है। यह सरकार का कहां तक न्याय हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह लोग समय पर विद्यालय आकर शिक्षण कार्य करें। इस मौके पर अजय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राम बृक्ष, सौरभ सिंह, मनोज कुमार सिंह, विनोद पांडे, कृष्ण केशव मिश्रा, संत कुमार यादव, रामनाथ, नित्यानंद शुक्ला, परमहंस यादव, राज नारायण पांडे, अजय नारायण पांडे, राजेंद्र सिंह, शेषनाथ वर्मा, रामचरन सहित, अहरौला ब्लाक एवं कोयला ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सोमनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *