लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड के ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन एवं मुख्य वक्ता के रूप में आदर्श कुमार राय जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर साधारण महिला नहीं राष्ट्र निर्माता थीं। उनके स्मृति चिन्ह आज भी हमारे देश के गौरव के रूप में अंकित हैं। आदर्श राय ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत का गौरव, महिलाओं का आत्मविश्वास और भारत के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहरों की वास्तविक संरक्षक थीं।
इस अवसर पर शशिकांत पांडेय खंड विकास अधिकारी, विशाल राय, ओम प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, अनिल चौहान, गणेश राय, रोहित चौहान, विशाल सिंह, योगेश सिंह, तेजबहादुर यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। अध्यक्षता भाजपा लालगंज मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह एवं संचालन आनंद कुमार राय कार्यक्रम संयोजक ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद