लालगंज आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय के नेतृत्व में केन्द्रीय कृषि एवं कृषि कल्याण मन्त्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजमगढ़-जौनपुर बॉर्डर पर भव्य स्वागत किया। उसके बाद देवगांव तथा मिर्जापुर में कृषि मंत्री ने डा.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कृषि मंत्री शारदा महाविद्यालय श्रीरामगंज में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान की रचना की है वह भारतवर्ष की महान धरोहर है। उनके रास्ते पर चलकर भारत देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। पत्रकारों के मंदुरी एयरपोर्ट से सम्बंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास के लिए भूमि अधिग्रहित की जाती है। कोई भी सड़क या एयरपोर्ट जमीन पर ही बनता है। हमारी सरकार विकास का कार्य करते हुए किसानों का किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं होने देगी। इस अवसर पर विनोद राय घनश्याम पटेल, नीलम सोनकर, दीपक राय, ओम प्रकाश सिंह, सूरज श्रीवास्तव, हरीश तिवारी, चंदू सरोज, योगेंद्र राय, राम नयन सिंह, अभिषेक सिंह बाबी, सुनील कुमार सिंह डब्बू, शेर बहादुर सिंह, हनुमन्त सिंह, संतोष गौण, जितेंद्र सिंह, दिलीप बघेल, संचिता श्री चौहान, बजरंग बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय तथा संचालन जिलामंत्री प्रमोद राय ने किया।
फरिहां प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय चौक पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषीकान्त राय, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जिला मंत्री सन्तोष गौड,़ पूर्व प्रधान रंजीत चौहान, हरिकेश तिवारी, जयप्रकाश सिंह, दिनेश चंद्र मिश्र, गगन कश्यप आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट- मकसूद अहमद/जयहिंद यादव