अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास के बनकटिया गांव में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ने चौपाल लगायी। ग्रामीणों से पूछा सवाल 60 सालों में कभी गांव में लगी चौपाल। दुनिया में कोई ऐसी सरकार नहीं जो 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध करा रही हो।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास के बनकटिया गांव में आजमगढ़ के प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चौपाल लगाई। सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर चौपाल का शुभारंभ किया। शासन द्वारा संचालित योजनाओं को विभागीय अधिकारी द्वारा बताया गया। वही ग्राम का परिचय जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने कराया। उन्होंने गांव की आबादी 2254 कुल परिवार 385 साक्षरता दर 81 प्रतिशत सामुदायिक भवन एक व 3 आंगनवाड़ी केंद्र के साथ गांव में संचालित अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय जिसमें 144 छात्र छात्राओं को डीबीटी माध्यम से लाभान्वित किया गया। 10 स्वयं सहायता समूह संचालित हो रहे हैं। खंड विकास द्वारा गांव में चकमार्ग से लेकर सीसी मार्ग व शौचालय बना बताया। गांव में 106 अंत्योदय कार्ड धारक 306 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा भाजपा नेता संतोष सिंह की टिप्पु व हरैया खंड विकास प्रतिनिधि संतोष सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान आठ चयनित व्यक्तियों को प्रभारी मंत्री द्वारा कृषि किट का वितरण किया गया। सरस्वती व कुसुम लता देवी ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की तो रंभा राय ने राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। गीता ने आवास सूची में नाम होने के बाद भी आवास नहीं मिलने की शिकायत की। मौजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा उनसे प्रार्थना पत्र लिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सीएमओ इंद्र नारायण तिवारी संचारी रोग नियंत्रण टीकाकरण मिशन इंद्रधनुष सहित स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सावन माह के शिवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने ग्रामीणों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया और विद्यालय में वृक्षारोपण किया। कांखभार बाजार में हाई मास्क लाइट का शुभारंभ किया। संचालन विजय सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विश्वनाथ मौर्य, एसडीएम सगड़ी अनूप गुप्ता, न्यायिक उप जिलाधिकारी राजेश कुमार बैठा, जिला कृषि अधिकारी डॉ.गगनदीप सिंह, मुकेश कुमार, श्रीकांत, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार