आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड द्वारा चंडेश्वर के तेवखर गांव स्थित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे खरीफ फसल में किसानों को नई तकनीक, संतुलित खाद का प्रयोग और कृषि कार्य में आने वाले विभिन्न समस्याओं पर चर्चा एवं उनके निदान के बारे में विस्तार से बताया गया।
एरिया मार्केटिंग मैनेजर पंकज ने बताया कि प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हम संकल्पित है। उन्होंने चम्बल कंपनी कि दूरगामी तकनीकी योजना ’बुवाई से फसल कटाई’ एवं टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताया। प्रोजेक्ट हेड डॉ जगमोहन सैनी ने उत्तम संतुलित पोषण अभियान के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया। वहीं डिप्टी मैनेजर जावेद ने चंबल कंपनी के उत्पादों एवं खाद की जानकारी देते हुए कहा कि ’बीज बुवाई से फसल कटाई’ प्रोजेक्ट की किसी भी समस्या के लिए किसान हमसे सम्पर्क करें हम उनकी समस्याओं का निदान करेंगे। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक विजय कुमार विमल ने धान के फसल में लगने वाली बीमारियों कीटो एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा किया। साथ ही बीते खरीफ में धान फसल में किसानों को नई तकनीकि, खरपतवार नियंत्रण व कीट व्याधियों, रोगों के निदान, प्रयासों, जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में यूकेएस ऋषभ कुमार सिंह, प्रो.मनोज कुमार मिश्रा, जिला सरकारी उर्वरक केंद्र के राम पलट यादव, मूलचंद यादव, सुरेश यादव, राजेश यादव, अशोक यादव दिनेश यादव, नरसिंह यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
रिपोर्ट-दीपू खरवार